हरेला पर हरियाली का संकल्प: द्रोण सागर में आवास विकास मंडल ने किया पौधारोपण
काशीपुर।( लोक निर्णय)हरेला पर्व के अवसर पर आवास विकास मंडल की ओर से द्रोण सागर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।वक्ताओं ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प है। उन्होंने बताया कि पौधारोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, महामंत्री जगदीप दौड़ियाल, महामंत्री किरण फर्त्याल, मीडिया प्रभारी मनोज राय, दिनेश नेगी, अजय कुमार, अजय चौहान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।





