ऊधम सिंह नगर शिक्षा

पंत विवि के दो विद्यार्थियों को मिली नौकरी

पंतनगर।(लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के माध्यम से मैसर्स अनलॉक्स एकेडमी द्वारा ऑनलाइन मूल्यांकन परीक्षण एवं साक्षात्कार के आधार पर दो विद्यार्थियों क्रमशः बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के सूरज कुमार एवं बी.टेक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की आकांक्षा सिंघल का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के उपरान्त सात लाख प्रतिवर्ष के साथ ही अन्य सुविधाएं देय होंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डा. एमएस नेगी ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि पूर्व की भांति भविष्य में भी निदेशालय अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों के सेवायोजन हेतु प्रयासरत रहेगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99