अपराध ऊधम सिंह नगर

15.24 ग्राम स्मैक संग दो तस्कर गिरफ्तार

सितारगंज।(लोक निर्णय) कोतवाली सितारगंज पुलिस टीम ने 15अक्टूबर को व्यवस्था, सांयकालीन चेकिंग एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम शक्तिफार्म स्थित वनशक्ति मंदिर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मुख्य सड़क से लगभग 10 मीटर अंदर 5-6 व्यक्तियों की भीड़ दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर कुछ व्यक्ति जंगल की ओर तथा दो व्यक्ति वन शक्ति मंदिर की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपित रमेश उर्फ पिच्चू के कब्जे से 12.83 ग्राम स्मैक (पन्नी सहित), जिसका शुद्ध वजन 11.76 ग्राम तथा आरोपित गोकुल विश्वास के कब्जे से 3.23 ग्राम स्मैक (पन्नी सहित), जिसका शुद्ध वजन 2.41 ग्राम बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त दोनों आरोपितों के कब्जे से कुल 1,560 नकद, एल्युमिनियम फाइल पेपर के 08 टुकड़े तथा स्मैक रखने में प्रयुक्त सफेद कागज के टुकड़े एवं पारदर्शी पन्नियां बरामद है। बरामदगी के संबंध पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की। पुलिस मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले व्यक्तियों एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।आरोपित रमेश उर्फ पिच्चू पुत्र करनैल सिंह निवासी ग्राम पिपलिया, शक्तिफार्म, कोतवाली सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर।और गोकुल विश्वास पुत्र निमाई विश्वास निवासी रतनफार्म नं-01, शक्तिफार्म, कोतवाली सितारगंज के हैं।

    locnirnay@gmail.com

    locnirnay@gmail.com

    About Author

    You may also like

    ऊधम सिंह नगर

    यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

    लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
    ऊधम सिंह नगर

    जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

    लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार