ऊधम सिंह नगर

130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इकोलॉजिकल कुमाऊं में भर्ती रैली का आयोजन

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 130 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) इकोलॉजिकल कुमाऊं द्वारा पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए भर्ती रैली तीन से 08 अगस्त तक पिथौरागढ़ में होगी।जिलाधिकारी ने बताया कि भर्ती रैली के माध्यम से सैनिक (जनरल ड्यूटी) के 49 पद, सैनिक (शेफ कम्युनिटी) के 04 पद, सैनिक (वाशरमैन) के 02 पद, सैनिक (टेलर) के 02 पद, सैनिक (इक्विपमेंट रिपेयरर) के 02 पद, सैनिक (हेयर ड्रेसर) के 03 पद, सैनिक (ब्लैक स्मिथ) का 01 पद, सैनिक (क्लर्क) का 01 पद, सैनिक (कारपेंटर) के 03 पद तथा सैनिक (हाउस कीपर) के 02 पद सहित कुल 69 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि सैनिक (जनरल ड्यूटी) के पद उत्तराखण्ड के पूर्व सैनिकों हेतु निर्धारित हैं, जबकि अन्य ट्रेडों के पदों पर अखिल भारतीय स्तर के पात्र पूर्व सैनिक प्रतिभाग कर सकेंगे।जिलाधिकारी ने जनपद के सभी पात्र पूर्व सैनिकों से भर्ती रैली में प्रतिभाग कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।भर्ती रैली से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, नियम एवं शर्तों तथा अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.130ta.com का अवलोकन कर सकते हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार