ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

स्वास्थ्य विभाग के छापे में पांच निजी अस्पताल अवैध मिले

किच्छा। (लोक निर्णय) मुख्य चिकित्सा अधिकारी का चार्ज लेने के बाद डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए कमर कस ली।जिससे मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकें।साथ निजी अस्पताल मानकों का भी पालन करें।इसी क्रमe सीएमओ डॉक्टर गोस्वामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को किच्छा क्षेत्र में क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। नैदानिक स्थापन अधिनियम (Clinical Establishment Act) के तहत की गई इस औचक कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई का नेतृत्व नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता की विशेष टीम द्वारा किया गया। निरीक्षण टीम ने क्षेत्र के पांच क्लीनिकों की गहन जांच की। जांच के दौरान यह स्वास्थ्य मानकों को ताक पर रखकर, बिना किसी वैध पंजीकरण के इन क्लीनिकों का खुलेआम संचालन किया जा रहा था। जिन संस्थानों में यह गंभीर अनियमितता पाई गई। इनमें गुप्ता डेंटल केयर, गुरुकृपा क्लीनिक, अर्चना क्लीनिक, राहुल क्लीनिक, मित्रा क्लीनिक शामिल हैं।नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इनमें से किसी भी चिकित्सालय के पास वैध पंजीकरण नहीं पाया गया। बिना पंजीकरण चिकित्सा सेवाएं देना कानूनन अपराध है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार गोस्वामी ने बताया कि जिले में बिना पंजीकरण और मानकों के विपरीत चल रहे क्लीनिकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इन पांचों क्लीनिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।”

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार