स्वयंसेवकों ने सीखे आत्मरक्षा, शत्रु को परास्त करने के गुर
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)दिनेशपुर के एक कालेज में आयोजित 20 दिवसीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों को शारीरिक, बौद्धिक और संगठनात्मक गतिविधियों के साथ आत्मरक्षा एवं आपात परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के तरीके सिखाए गए। शिविर में प्रशिक्षकों ने विभिन्न परिस्थितियों में विरोधी या शत्रु के हमले से बचाव तथा उसे निष्क्रिय करने की पद्धतियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। समापन समारोह में आज स्वयंसेवकों ने अनुशासन, टीम वर्क, त्वरित निर्णय क्षमता और संकट प्रबंधन की दक्षता दिखाकर दर्शकों में जज्बा भर दिया। प्रशिक्षकों ने एक के बाद एक हैरतअंगेज कौशल प्रस्तुत कर लोगों को आत्मविश्वास बढ़ाना, शारीरिक दक्षता विकसित करना और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता पैदा करने का संदेश दिया।
शिविर में दंड संचालन, योग, व्यायाम, खेलकूद और बौद्धिक सत्रों का भी आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे शिविर समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।इस मौके पर आरएसएस के अखिल भारतीय संपर्क टोली सदस्य रवि कुमार अय्यर,धीरेन्द्र भट्ट आदि मौजूद थे





