ऊधम सिंह नगर राजनीति

रुद्रपुर में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं शासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में आयोजित हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को रुद्रपुर में ‘विकसित भारत संकल्प एवं सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया।रुद्रपुर के सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम का प्रसारण किया गया, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके बाद यहां से सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में भाजपा के झंडे और सेवा ज्योति लेकर कार्यकर्ता शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़े।यात्रा में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा प्रमुख रूप से शामिल हुए। वहीं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप मे पहुंचकर सहभागिता की। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाएं एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग मौजूद रहे। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि जनसेवा, सुशासन, राष्ट्र निर्माण और गरीब कल्याण के प्रति निरंतर समर्पण की यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के भाव को अपने कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ाया है।प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प देश के सामने रखा है। इस संकल्प को पूरा करने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, मेयर विकास शर्मा, जिला प्रभारी खिलेन्द्र चौधरी, काशीपुर जिला प्रभारी पुष्कर काला, साकेत अग्रवाल, भारत भूषण चुघ, प्रीत ग्रोवर, मुकेश पाल, सुशील यादव, जगदीश विश्वास, राजेश बजाज, रोशन अरोरा, अनिल चौहान, विमला बिष्ट, किरण विर्क, सुनील यादव आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार