यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री सुशील को मिली धमकी
हल्द्वानी। (लोक निर्णय)उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने अपने पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार भेजे जा रहे अभद्र, अश्लील एवं कथित धमकी भरे निजी संदेशों के संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ संबंधित स्क्रीनशॉट एवं डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे गए हैं।सुशील उनियाल ने कहा कि उन्हें भेजे गए कई निजी संदेशों की भाषा इतनी अशोभनीय है कि उन्हें पढ़ना भी शर्मनाक है। उन्होंने पुलिस से मामले की शीघ्र जांच कर दोषियों की पहचान करने और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।





