उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर कारोबार

मुख्यमंत्री धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों को दी नई उड़ान, रीप परियोजना के तहत फूड ट्रक व बोलेरो वाहनों को दिखाई हरी झंडी

खटीमा। (लोक निर्णय) महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की एक और महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। परियोजना के सहयोग से जनपद ऊधम सिंह नगर की महिला स्वयं सहायता समूहों को आजीविका संवर्धन के लिए उपलब्ध कराए गए फूड ट्रक एवं बोलेरो वाहनों को शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, खटीमा में आज आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर गदरपुर विकासखंड की एकता सीएलएफ को एक फूड ट्रक, गदरपुर विकासखंड की शाहकार सीएलएफ के नारीशक्ति ग्राम संगठन को एक बोलेरो वाहन तथा बाजपुर विकासखंड की सत्यमेव जयते सीएलएफ को एक बोलेरो वाहन उपलब्ध कराया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना ग्रामीण महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका के नए अवसर सृजित कर रही है। इस परियोजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ उनकी नियमित आय में भी वृद्धि हो रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को आधुनिक संसाधनों और व्यवसायिक सुविधाओं से जोड़कर सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठा रही है। फूड ट्रक और बोलेरो वाहन मिलने से महिला समूहों को अपने उत्पादों के परिवहन, विपणन और व्यवसाय विस्तार में बड़ी सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।
ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की इस पहल की व्यापक सराहना की जा रही है। यह पहल न केवल महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी को भी और अधिक मजबूत करेगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार