उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

दिनेश को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया जाना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय: विवेक

देहरादून।( लोक निर्णय)भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता एवं समर्पित कार्यकर्ता दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक दीप सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।देहरादून स्थित विधानसभा परिसर में दिनेश आर्य के नामांकन के अवसर पर विवेक दीप सिंह ने उनका स्वागत किया तथा राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।विवेक दीप सिंह ने कहा कि दलित समाज से आने वाले, संगठन के समर्पित प्रचारक एवं लंबे समय से पार्टी की विचारधारा और संगठन के लिए निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की संगठनात्मक परंपरा को आगे बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी निष्ठा, समर्पण और निरंतर संगठन सेवा के माध्यम से महत्वपूर्ण दायित्वों तक पहुंच सकता है। दिनेश आर्य को देश के उच्च सदन में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलना प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष और गौरव का विषय है।विवेक दीप सिंह ने दिनेश आर्य को नामांकन के लिए पुनः हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लवी सहगल, अक्षय अरोड़ा, भाजपा जिला मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा सभी ने दिनेश आर्य जी का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार