कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम में किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज नगर निगम परिसर में शहर के लिए करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है और रूद्रपुर के चहुंमुखी विकास के लिए उनके मंत्रालय की ओर से संसाधनों और सहयोग की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। शहरी विकास मंत्री ने कुल 1322.30 लाख की लागत से विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उनमें शहर की सूरत बदलने वाले कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। उन्होंने वार्ड 38 में राजकुमार खनिजो के होटल से लेकर रमेश कालड़ा के घर तक नाला निर्माण और विभिन्न पुलियों के लिए 40.15 लाख के कार्य का शुभारंभ किया। वहीं, वार्ड संख्या 28 स्थित सब्जी मंडी की अव्यवस्थाओं को दूर करते हुए 48.19 लाख की लागत से अस्थाई टीनशेड, सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। देवभूमि जयंती योजना के अंतर्गत वार्ड 03 ट्रांजिट कैंप स्थित सुभाष पार्क के कायाकल्प और सुंदरीकरण के लिए 159.24 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। शहर के विभिन्न वार्डों में 494.68 लाख की लागत से हॉट मिक्स सड़कों का जाल बिछाया जाएगा, जबकि क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण (सर्फेसिंग) के लिए 485.90 लाख के पृथक कार्य का भी शिलान्यास हुआ। 94.14 लाख से नगर निगम बाउंड्री वाल और नए द्वार के निर्माण का भी कैबिनेट मंत्री ने विधिवत शिलान्यास किया। मंत्री कैड़ा ने कहा कि महापौर विकास शर्मा के महज एक साल के कार्यकाल में शहर एक मॉडल के रूप में उभरा है। यहां स्थापित प्रदेश का पहला अत्याधुनिक वेंडिंग जोन अब पूरे उत्तराखंड के लिए नजीर बनेगा और अन्य शहरों में भी इसी तर्ज पर काम किया जाएगा। । इससे पूर्व मंत्री ने रुद्रा वेंडिंग जोन, त्रिशूल चौक, ट्रचिंग ग्राउंड आदि क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान और आधुनिक सुख-सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका मुख्य लक्ष्य है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ,दर्जा राज्य मंत्री फरजाना बेगम, पूर्व मेयर रामपाल सिंह,भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, अमित नारंगवरिष्ठ नेता अनिल चौहान,धीरेन्द्र मिश्रा,मोहन तिवारी, हिमांशु शुक्ला, तरूण दत्ता, वेद ठुकराल, घनश्याम श्यामपुरिया, यशपाल घई, राकेश सिंह, ,पार्षद शालू पाल,चिराग कालरा, राजेंद्र राठौड़,मानवेंद्र राय,नीतू राय, कमल पाल, शुभम दास, शालू पाल, कुसुम शर्मा, एमपी मौर्य, पवन राना, संदीप वाल्मीकि, सोनू मुल्तानी,मुकेश राजोरिया, राजन राठौर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।




