ऊधम सिंह नगर शिक्षा स्वास्थ्य

हरित यज्ञ अभियान को महिला क्लब ने दी नई ऊर्जा, पंत विवि में हुआ वृहद पौधारोपण

पंतनगर। (लोक निर्णय)गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप के नेतृत्व में चल रहे 15 दिवसीय ‘हरित यज्ञ’ अभियान के तहत आज महिला क्लब, पंतनगर की ओर से यूनिवर्सिटी सेंटर (नाहेप) परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विश्वविद्यालय की प्रथम महिला रेणू कश्यप ने किया।उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के निर्माण का संदेश दिया। महिला क्लब की सभी सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। रेणू कश्यप ने महिला क्लब की प्रत्येक सदस्य को पौधे भेंट किए और उनसे अपने आवास के आसपास इनका रोपण कर संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक है, जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें एक सशक्त वृक्ष के रूप में विकसित किया जाए।महिला क्लब की सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर के निर्माण और अधिकाधिक पौधारोपण का संकल्प दोहराते हुए ‘हरित यज्ञ’ अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का सशक्त संदेश दिया गया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99