ऊधम सिंह नगर

हज यात्रियों को फूल की माला पहना कर उत्तराखंड हज समिति के अध्यक्ष खतीब ने स्वागत किया

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) 17 जून को फ्लाइट संख्या SV5710 समय सुबह 05:25 बजे उत्तराखण्ड प्रदेश के 305 हज यात्रियों की फ्लाइट एवं दूसरी फ्लाइट संख्या SV5814 समय शाम 06:25 बजे उत्तराखण्ड प्रदेश के 103 हज यात्रियों की फ्लाइट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 3 नई दिल्ली पर पहुंची।इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने हज यात्रियों को फूल माला पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा हज यात्रियों से सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई तो हज यात्रियों द्वारा बताया गया कि हज सफ़र पर मक्का व मदीना में बेहतरीन सुविधा मिलने पर ख़ुशी का इज़हार किया गया और अच्छी सुविधा मुहैया कराने के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू जी, उत्तराखण्ड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं उत्तराखण्ड प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण खजान दास जी का बेहतर सुविधा मिलने पर तहे दिल से शुक्रिया अदा किया गया और साथ ही साथ उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद जी का भी हाजियों द्वारा हज सफर की शुरुआत से वतन वापसी तक के सफर में भरपूर सहयोग करने पर इनका भी शुक्रिया अदा किया गया ! इस मौके पर उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के हज अधिकारी मोहम्मद अहसान एवं कार्यालय स्टाफ अब्दुल कादिर मौजूद थे। ‎

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार