उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर कारोबार राजनीति

सीआइआइ कुमाऊं ज़ोन की नई कार्यकारिणी,सौरभ बने वाइस चेयरमैन

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) कुमाऊं जोन की कार्यकारिणी का गठन किया गया ।जिसमें अशोक अग्रवाल को सीआइआइ कुमाऊं ज़ोन का अध्यक्ष तथा सौरभ अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया।नई कार्यकारिणी को CII से जुड़ी समस्त औद्योगिक समूह द्वारा बधाई दी गई है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के साथ ही उद्योग हित में कार्य करने की अपेक्षा की गई है। अशोक अग्रवाल, जो चावल प्रसंस्करण, विनिर्माण एवं निर्यात के क्षेत्र में व्यापक औद्योगिक अनुभव रखते हैं। उनके नेतृत्व से कुमाऊं क्षेत्र में उद्योग जगत के साथ सीआइआइ का जुड़ाव और अधिक सुदृढ़ होने तथा औद्योगिक विकास, आपसी सहयोग और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सौरभ अग्रवाल औद्योगिक गैस, खनन, ऑटोमोबाइल्स और बुनियादी ढाँचे सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुभव रखते हैं। संयंत्र संचालन और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता सीआईआई की पहलुओं को आगे बढ़ाने तथा क्षेत्र में उद्योग जगत के साथ मजबूत साझेदारी विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार