उत्तराखंड स्वास्थ्य

सिर्फ पैदल सफर नहीं, ‘नो व्हीकल डे’ को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बनाया जनसंवाद का माध्यम

चम्पावत।(लोक निर्णय) जनपद में संचालित विशेष ‘नो व्हीकल डे’ अभियान के तहत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आजपैदल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मार्ग में आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।पैदल यात्रा के दौरान जिलाधिकारी ने विकास भवन कार्यालय के सामने संचालित भोजनालयों, छोटी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के संचालकों से बातचीत कर उनके रोजगार, व्यवसाय संचालन और दैनिक चुनौतियों की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने कहा कि छोटे व्यवसाय और स्वरोजगार से जुड़े लोग स्थानीय अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं, जिनके प्रयासों से न केवल अनेक परिवारों की आजीविका संचालित होती है, बल्कि स्थानीय बाजार व्यवस्था भी सशक्त होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि ऐसे छोटे उद्यमियों एवं मेहनतकश लोगों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन और सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर आत्मनिर्भर बन सकें।जिलाधिकारी मनीष कुमार विकास भवन परिसर के सामने स्थित दीपक सिंह के भोजनालय में भी पहुंचे। उन्होंने भोजनालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए दीपक सिंह से उनके व्यवसाय, प्रतिदिन आने वाले ग्राहकों, मसालों, खाद्य सामग्री की व्यवस्था तथा रोजगार से जुड़ी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।जिलाधिकारी ने भोजनालय संचालक की मेहनत एवं लगन की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार अपनाने वाले दूसरों के लिए भी प्रेरणा का कार्य कर रहे हैं।इस दौरान दीपक सिंह द्वारा जिलाधिकारी को स्थानीय स्वाद से भरपूर चने भी खिलाए गए।

जिलाधिकारी ने चनों की गुणवत्ता एवं स्वाद की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्थानीय खानपान और पारंपरिक स्वाद जनपद की पहचान हैं, जिन्हें बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। साथ ही दुकान एवं व्यवसाय के विस्तार हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी विपिन पंत, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्तिकीर्ति तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष