शिविर में 58 शिकायतें हुईं दर्ज
खटीमा। (लोक निर्णय) जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य की अध्यक्षता में विकास खण्ड कार्यालय खटीमा में आज सेवा, सुशासन एवं समर्पण-जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार ’’सेवा सप्ताह’’ कार्यक्रम हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री रोज विकास की नई-नई गाथा लिख रहे है। मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है जिससे जनता को सरलता से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को अपना परिवार मानकर जन-जन की सेवा कर रहे है। उन्होने कहा कि 05 साल में अनेक अनवरत विकास कार्य हुआ है।दर्जा राज्य मंत्री शंकर सिंह कोरंगा, एवं गम्भीर सिंह धामी ने भी मुख्यमंत्री को 5 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई दी। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी कहा कि जनपद सभी विकास खण्डों में शिविर लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही व पत्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि शिविर में जो भी शिकायत आ रही है उनका मौके पर ही निस्तारण किया जाए। शिविर में उद्योग, मत्स्य, कृषि, श्रम, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, गन्ना विकास आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयीे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6 महिलाओं को महालक्ष्मी किट, 7 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई, 06 बच्चों को अन्न प्रासन कराया गया, शिक्षा विभाग द्वारा 34 स्कूली बच्चों को कापी / किताब वितरित की गईहोम्योपैथिक विभाग द्वारा 128, आयुर्वेद विभाग 55, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 303 लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया, पशु पालन विभाग द्वारा 325 लोगों को जानकारी दी गई व दवाई वितरित की गई, राजस्व विभाग द्वारा 55 लोगों को खतौनी दी गई व 01 विरासतन की कार्यवाही की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 बैटरी चालित ट्राई साइकिल, 18 व्हील चेयर, 8 ट्राई साइकिल, 10 छड़ी, 15 कमोड कुर्सी, 17 कुशन सीट, 3 स्टिक, 4 कान की मशीन, 3 टी एल एम कित वितरण किए गए व 17 लोगों के आधार कार्ड बनाये गए।कार्यक्रम में कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुई।जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में 1191 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, बाल विकास, उद्योग विभाग, सेवा योजन विभाग आदि विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी, दर्ज राज्य मंत्री गम्भीर सिंह धामी, शंकर सिंह कोरंगा, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद थे।





