ऊधम सिंह नगर

विधायक शिव ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद

रुद्रपुर। संजयनगर खेड़ा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा समारोह में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के भव्य दिव्य पंडाल में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक ने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।विधायक ने कहा कि जिस प्रकार दुर्गा पूजा के अवसर पर पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के दर्शन कर श्रद्धालु भक्तिभाव से पूजा-अर्चना कर रहे थे। पूरे परिसर में धार्मिक आस्था और उत्साह का वातावरण बना हुआ था। विधायक शिव अरोरा ने आयोजन समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें दुर्गा पूजा पर्व की शुभकामनाएं दीं। कहा कि मां दुर्गा के भव्य दिव्य पंडाल में आकर मन को सुखद शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है। मां दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, साहस, सद्भाव और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जो समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता हइस अवसर पर रोबिन विश्वास, शिव कुमार राय, अखिल विश्वास, अमल मंडल,श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रणव रॉय (पिंटू), उपाध्यक्ष जयंत मंडल, भवदेव स्वर्णकार, संजीत साना एवं सूरज बाली, सचिव दीपक रॉय (टिटू), उपसचिव कृष्ण मंडल, विश्वजीत बाली, विशाल मलिक एवं बिंदु साहनी, कोषाध्यक्ष सौरभ मिश्री (गोलू), सह कोषाध्यक्ष विशाल साना, ऑडिटर नेपाल विश्वास, आयुष विश्वास एवं सूरज मिश्री तथा मीडिया प्रभारी राहुल मंडल, मनीष बल्लर एवं प्रशांत मंडल आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार