ऊधम सिंह नगर

लालपुर के विकास को मिलेगी नई गति : शुक्ला

किच्छा। (लोक निर्णय) प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत लालपुर में शिव प्रकाश तिवारी, अमनदीप कौर एवं जग्गू सिंह को सभासद नामित किए जाने पर आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर नामित सभासदों को शुभकामनाएं दीं तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार संगठन के समर्पित, कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें जनसेवा का अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि शिव प्रकाश तिवारी, अमनदीप कौर एवं जग्गू सिंह जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं को सभासद नामित किया जाना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसेवा को उचित सम्मान दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों नामित सभासद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर पंचायत लालपुर की जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने, विकास कार्यों को गति देने तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार अंत्योदय की भावना के साथ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति दे रही है। सरकार पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है।इस अवसर पर राज गगनेजा, बंटी खुराना, धीरज सिंह, रामेश्वरपुर उपप्रधान हरविंदर चुघ, नारायणपुर समिति अध्यक्ष नरेंद्र ठुकराल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मीना गोसाई, सभासद लखविंदर सिंह, सभासद रोहित कुमार कश्यप, मनोज कुमार, मिथिलेश राय, अनुज शर्मा, राधेश्याम मिश्रा, प्रेम शंकर गंगवार, अंबिका पांडे, रवि सिंह, ममता देवी, वंदना चौहान, सीमा सिंह, दीक्षा, गोविंद सिंह बिष्ट, हरदयाल सिंह, पान सिंह बिष्ट, प्रमोद सिंह, गौरी शंकर, रवीना गंगवार, पूजा राठी, सीमा रस्तोगी समेत समस्त बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार