ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में बनेगी अत्याधुनिक आईटी लैब, युवाओं को मिलेंगी डिजिटल शिक्षा की आधुनिक सुविधाएं


रुद्रपुर।(लोक निर्णय) शहर के युवाओं को जल्द ही आधुनिक आईटी एवं डिजिटल साक्षरता लैब की सौगात मिल सकती है। महापौर विकास शर्मा के प्रस्ताव पर जिले के प्रभारी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने सहमति जताते हुए सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।नगर निगम की ई-लाइब्रेरी में प्रस्तावित लैब में 50 आधुनिक कंप्यूटर, हाई-स्पीड इंटरनेट, आधुनिक फर्नीचर, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी प्रशिक्षक और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, ई-लर्निंग, ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगारपरक प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक शहर है, जहां बड़ी संख्या में युवा तकनीकी शिक्षा और रोजगार की तैयारी कर रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह परियोजना डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया अभियान को स्थानीय स्तर पर मजबूती देगी तथा युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी।सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने इस प्रस्ताव को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री की संस्तुति के बाद परियोजना की स्वीकृति प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। महापौर ने विश्वास जताया कि स्वीकृति मिलने के बाद रुद्रपुर के छात्र-छात्राओं को महानगरों जैसी आधुनिक डिजिटल सुविधाएं अपने शहर में ही उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगारपरक प्रशिक्षण में बड़ी सहायता मिलेगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार