उत्तराखंड

यूकेपीएससी की परीक्षा में चयनित राकेश को जिलाधिकारी ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

चम्पावत।(लोक निर्णय)उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन करने वाले विकासखंड लोहाघाट के ग्राम कलीगाँव निवासी राकेश कुमार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कलेक्ट्रेट में शॉल ओढ़ाकर तथा पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।वर्तमान में उत्तराखंड सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात राकेश कुमार का चयन उप शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। राकेश को बधाई देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के युवाओं के लिए उनकी यह सफलता प्रेरणास्रोत है।शिक्षा विभाग से अनुसेवक पद से सेवानिवृत्त नारायण राम तथा गृहिणी बसंती देवी के पुत्र राकेश ने सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है।इस अवसर पर राकेश कुमार ने जिलाधिकारी का आभार जताते हुए अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपने भाईयों के मार्गदर्शन को दिया।उन्होंने बताया कि बेनी राम पुनेठा इंटर कॉलेज लोहाघाट से इंटरमीडिएट, स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज से स्नातक और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से एमए करने के दौरान उन्होंने लगातार अपनी तैयारी जारी रखी।वर्तमान में एआरओ के पद पर सेवा देने के साथ ही राकेश पूर्व में वीपीडीओ (VPDO), सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक और आईआईटी रुड़की में कंप्यूटर सहायक/ऑपरेटर के पदों पर भी अंतिम रूप से चयनित हो चुके है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने राकेश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, उन्होंने कहा राकेश कुमार की यह सफलता चम्पावत के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर