ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शोध और खेती को जोड़ने का संदेश देंगे केंद्रीय मंत्री

पंतनगर। (लोक निर्णय) ऊधम सिंह नगर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शोध,नवाचार से खेती तक जोड़ने का संदेश दे सकते हैं। इसे उनका उत्तराखंड का अहम दौरा के रूप में देखा जा रहा है,क्योंकि चौहान पंत विवि और रुद्रपुर में पहली बार आयेंगे।इसलिए इससे विज्ञानी और किसान बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।हरित क्रांति का श्रेय लेने वाले देश के पहले गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्विद्यालय के कुलपति डॉक्टर शिवेंद्र कुमार कश्यप कृषि शिक्षा,शोध,तकनीकों से पर्वतीय राज्यों के साथ देश के किसानों को जोड़ने में जुट गए हैं। इसी क्रम में विवि में किसानों में 26 व 27 जून को ब्रेन यानी बूस्टिंग रिसर्च,एकेडमिक इनोवेशन एंड नेटवर्किंग कार्यशाला होने जा रही है।इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री होंगे। पहले वह कार्यशाला को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रुद्रपुर के गांधी पार्क में भूमि बचाओ अभियान के तहत किसानों के साथ संवाद करेंगे। बताया जा रहा है कि पंत विवि में आयोजित होने वाली ब्रेन कार्यशाला में कृषि, शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार से जुड़े देश_विदेश से विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और शिक्षाविद के करीब सौ लोग हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री शोध, एकेडमिक,नवाचार और संस्थागत नेटवर्किंग को मजबूत करने पर अपने विचार साझा करेंगे।इसके बाद वह रुद्रपुर में भूमि संरक्षण, टिकाऊ खेती और कृषि क्षेत्र की चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। एक ही दिन में विशेषज्ञों और किसानों से संवाद का यह कार्यक्रम अनुसंधान और खेती के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।केंद्रीय मंत्री का यह दौरा इसलिए भी खास के रूप में देखा जा रहा है कि वह पहली बार पंत विवि और रुद्रपुर पहुंच रहे हैं, जिससे विश्वविद्यालय, वैज्ञानिक समुदाय और किसानों में उत्साह का माहौल है। कार्यशाला में निकले निष्कर्षों का लाभ उत्तराखंड के साथ देश के विभिन्न राज्यों के किसानों को मिलेगा। कुलपति डॉक्टर शिवेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि विभिन्न विषयों के देश विदेश से करीब सौ लोग कार्यशाला में हिस्सा लेंगे।कार्यशाला में निकले निष्कर्षों को क्रियान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।जिससे कृषि उत्पादन, गुणवत्ता के साथ ही कृषि व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा सके।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार