यूएस नगर में घर से निकलने से पहले रूट जरूर देखें
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) आगामी धनतेरस / दीपावली / भैय्यादूज के दृष्टिगत छह से 11 नवंबर तक प्रातः सात बजे से रात 10 बजे तक यातायात प्लान प्रभावी रहेगा। राधा स्वामी सत्संग फ्लाईओवर, किच्छा रोड,ऐमेनिटी स्कूल फ्लाईओवर, काशीपुर रोड, रामपुर बार्डर।
पार्ले चौक, नैनीताल रोड से भारी वाहनों का आवागमन होगा। नो एन्ट्री के दौरान भारी वाहन अपने गंतव्य को जाने के लिए उपरोक्त स्थानों से रिंग रोड का उपयोग करेंगे। मुख्य बाजार क्षेत्र में सफेद पट्टी के बाहर किसी भी प्रकार की ठेले / सामान / वाहन नहीं लगेंगे। बाजार क्षेत्र में मुख्य मार्ग के मध्य में लगने वाली ठेलियों को लगाने हेतु अम्बेडकर पार्क निर्धारित किया गया है। समस्त ठेलियाँ वहीं लगायी जायेंगी। यदि अम्बेडकर पार्क में ठेलियों को लगाने हेतु स्थान कम पड़ता है तो अग्रसेन चौक से बाटा चौक की तरफ सड़क के बीच में ठेलियों को लगाने की व्यवस्था की जायगी। इन्द्रा चौक से आने वाले वाहनों को सिब्बल सिनेमा / सिंचाई विभाग की पार्किंग में पार्क कराया जायेगा। किच्छा बाईपास से आने वाले वाहनों को मोदी मैदान / झील के पास स्थित पार्किंग में पार्क कराया जायेगा। गाबा चौक एवं भूरा रानी से आने वाले वाहनों को सिटी क्लब के पास / गल्ला मण्डी में पार्क कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त मुख्य बाजार से आने वाले वाहनों एवं व्यापारियों के वाहनों को गांधी पार्क में पार्क कराया जायेगा। मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे पर कोई भी वाहन पार्क नहीं होगा और न ही कोई सामान / ठेली लगायी जायेगी। बाजार क्षेत्र में दुपहिया / चौपहिया वाहनों के प्रवेश को प्रतिबन्धित करने हेतु निम्न स्थानों पर बैरियर व्यवस्था रहेगी:
➡️ बाटा चौक
➡️ अग्रसेन चौक
➡️ गुड मण्डी / विधवानी मार्केट
➡️ गल्ला मण्डी (आरा मशीन के पास)
➡️ काशीपुर बाईपास रोड में मुख्य बाजार की ओर जाने वाले प्रमुख आन्तरिक मार्गों पर। इस अवधि के दौरान बाजार के अन्दर सभी ई-रिक्शा पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।





