मेडिसिटी अस्पताल के रेडियोलॉजी का छात्र निकला बाइक चोर
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) पंतनगर थाना पुलिस ने चोरी की सात बाइकों संग दो आरोपितों को पकड़ लिया। इनमें एक आरोपित मेडिसिटी अस्पताल रुद्रपुर के रेडियोलॉजी का छात्र है और दूसरा आरोपित चीमा पैथोलॉजी लैब में काम करता है। नशा के लिए आरोपित चोरी करते थे। पुलिस चोरी हुई बाइकों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की।पुलिस 13 मई की रात भोला सरकार पुत्र तपन सरकार निवासी: ठाकुरनगर, वार्ड 10, थाना ट्रांजिट कैम्प, जिला तथा विक्की विश्वास पुत्र विष्णु विश्वास निवासी: वार्ड 11 खेड़ा, थाना रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को चोरी की छह मोटर साइकिल एवं एक स्कूटी के साथ सिडकुल सिटी पार्क के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि जल्दी आर्थिक लाभ पाने के लिए मेट्रोपोलिस मॉल, जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के बाहर से व अन्य कई स्थानों से बाइक चोरी की। परन्तु बाइकों के कागजात न होने के कारण बेच नहीं पाए।आरोपित भोला सरकार मेडिसिटी हॉस्पिटल से रेडियोलॉजी में ग्रेजुएशन कर रहा है और विक्की विश्वास चीमा पैथोलॉजी लैब रुद्रपुर में काम करता है।एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपित नशे के लिए बाइक चोरी करते थे।इनकी अपराधिक रिकॉर्ड खंगाली जा रही है।





