उत्तराखंड

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 68 लाभार्थियों को मिली सहायता राशि

चम्पावत ।(लोक निर्णय) जनपद के जरूरतमंद एवं पात्र नागरिकों को त्वरित राहत एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में सोमवार को जिला सभागार, चम्पावत में मा. मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के अंतर्गत स्वीकृत सहायता राशि के चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के 68 लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य जनसामान्य तक योजनाओं एवं सहायता का लाभ सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें तथा सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध हो सके, इसी उद्देश्य से आज स्वीकृत धनराशि सीधे लाभार्थियों के हाथों में सौंपी गई है।जिलाधिकारी ने बताया कि जनता मिलन कार्यक्रम, जन-जन की सरकार अभियान तथा जन समर्पण पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं आवेदनों का परीक्षण कर पात्र व्यक्तियों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा भविष्य में भी पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को इस प्रकार की सहायता प्रदान की जाती रहेगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष समाज के उन वर्गों के लिए महत्वपूर्ण सहारा है जो आकस्मिक परिस्थितियों, गंभीर बीमारी, आर्थिक कठिनाइयों अथवा अन्य विशेष परिस्थितियों में सहायता के पात्र होते हैं। राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।सहायता राशि प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें समय पर मिली यह आर्थिक सहायता कठिन परिस्थितियों में बड़ा संबल प्रदान करेगी। लाभार्थियों ने जिला प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही एवं सरल प्रक्रिया की भी सराहना की। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से त्वरित सहायता प्राप्त होने पर जनपद के लाभार्थी शेर सिंह, ईश्वर सिंह बिष्ट, मोहन चन्द्र पाण्डेय, ऊषा जोशी, मिलाप सिंह, प्रकाश नाथ तथा प्रेम बल्लभ आदि शामिल थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर