उत्तराखंड राजनीति

अल्मोड़ा पर मुख्यमंत्री मेहरबान, दी 138 करोड़ रुपये की सौगात

अल्मोड़ा।(लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में करीब 138 करोड़ की सड़क,आवास, पार्किंग, स्कूलों में कक्षा कक्ष सहित योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य के साथ प्रदेशभर में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था एवं पेयजल योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कुल 138.092 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया ।जिनमें 112.113 करोड़ रू0 का लोकार्पण एवं 25.979 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर