महाविद्यालय में विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीबीए छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर अवधेश नारायण सिंह, विभागीय समन्वयक प्रोफेसर भरत सिंह राजपूत, प्रोफेसर सर्वजीत सिंह, प्रोफेसर मनोज कुमार पांडेय, डॉ. कमला बोरा एवं डॉ. आशा राणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर मेहनत, ईमानदारी एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। महाविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम भी है।विभागीय समन्वयक महोदय ने अपने संबोधन में बीबीए छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में विभाग का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में डॉ. इंदु शेखर मंगाई, प्रोफेसर पूनम रौतेला, डॉ. गरिमा जायसवाल, निशांत जनोटी, सोनिया जोशी, विकास पड़ालिया, गुंजन कालरा, सपना ठाकुर, कमल जोशी एवं दीपांकर, छात्रसंघ अध्यक्ष रजत बिष्ट, छात्र सह-प्रतिनिधि चेतन भट्ट एवं सचिव जसवंत सिंह आदि मौजूद थे।विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गीत, नृत्य, एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह एवं आनंद से भर दिया। जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के लिए विशेष प्रस्तुतियां देकर उन्हें भावुक विदाई दी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में बिताए गए अपने यादगार पलों को साझा किया तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।





