भाजपा शामिल होने के बाद रुद्रपुर में पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना का रोड शो के माध्यम से हुआ जोरदार स्वागत
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) देहरादून में भाजपा में शामिल होने के बाद रुद्रपुर की पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा आज रुद्रपुर पहुंचीं तो गल्ला मंडी से भाजपा जिला कार्यालय तक रोड शो के जरिए विधायक शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। मीना ने कहा कि नारी सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी। उनकी आवाज उन महिला विरोधी ताकतों व महिला का अपमान करने वाले लोगो के खिलाफ जारी रहेगी।मीना शर्मा ने कहा भाजपा परिवार एक कार्यकर्त्ता के रुप मे पार्टी की सेवा करेगी और 2027 चुनाव मे फिर से भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड मे सरकार बनेगी रुद्रपुर मे भाजपा की प्रचंड विजय होंगी। भाजपा कार्यालय पर एक सभा का आयोजन हुआ इसमें मीना शर्मा का जिला कार्यालय पर विधिवत स्वागत अभिनंदन हुआ जहाँ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी सभी को साथ लेकर सभी का सम्मान मातृशक्ति को सदैव अभिनंदन करते हुए अपनी रीती नीतियों को अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक ले जाने का कार्य करती है और भाजपा यह एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सदैव महिला सम्मान की बात करती आई है जिसने देश के राष्ट्रपति पद पर एक आदिवासी महिला को बैठने का कार्य किया।यह एक अपने आप में उदाहरण है कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओ का सम्मान करती है। वही दूसरी ओर रुद्रपुर मे कांग्रेस पार्टी जो अपनी नेत्री का संरक्षण नहीं कर पाती और ऐसे बदजुबान लोगों को पार्टी में शामिल कर कराने कार्य करती है जो महिलाओ के प्रति कैसी अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते है जो किसी से छुपा नहीं।विधायक ने कहा कि निश्चित रूप से मीना शर्मा के भाजपा मे आने पर पार्टी को लाभ मिलेगा उनका स्वाभाव और सदैव सक्रिय रहना रुद्रपुर मे अजेय भाजपा और मजबूती से आगे बढ़ेगी।भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा भारतीय जनता पार्टी परिवार में पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में देहरादून मे शामिल हुई है उनका भाजपा परिवार मे स्वागत अभिनन्दन है निश्चित रूप से उनकी कार्यशाली का लाभ भाजपा परिवार को मिलेगा और पार्टी संगठन के कार्य हो मजबूती से आगे बढ़ने का कार्य करेंगी ऐसा हम उनसे विश्वास करते हैं।इस दौरान अनिल शर्मा,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज, उपेंद्र चौधरी, गुन्नू चौधरी,जगदीश विश्वास, मुकेश पाल,धीरेश गुप्ता,हरीश जल्होत्रा, गुरदीप गाबा,प्रीत ग्रोवर, राधेश शर्मा, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, अजीत सोलंकी, राजीव शुक्ला, राजेश तिवारी, मंदीप सिंह,जीतेन्द्र संधू, मनीष गोस्वामी, गजेंद्र प्रजापति अरुण दीक्षित, मोर सिंह, राजेश कामरा, सोनू अनेजा, अशोक विश्वास, रोबिन विश्वास, अखिल विश्वास, मुकेश कुमार, प्रीति धीर, गीता भरद्वाज, सुभाष यादव, एसपी यादव, भीमसेन गुप्ता, गुरबाज दुमरा, मनमोहन वाधवा,सचिन मुंजाल, कार्तिक घीक, महेंद्र आर्य, कमल राणा, संजीव शर्मा आदि मौजूद थे।



