उत्तराखंड

बहादराबाद बाईपास से जगजीतपुर तक निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

हरिद्वार। (लोक निर्णय) कांवड़ यात्रा एवं कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रिंग रोड के अंतर्गत बहादराबाद बाईपास से जगजीतपुर तक निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधियों के साथ कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था एवं संबंधित कांट्रेक्टरों को निर्देशित किया कि 30 जून तक पूर्ण किए जा सकने वाले सभी कार्यों को त्वरित गति एवं उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ मेले के दौरान किसी भी प्रकार के सड़क निर्माण कार्य नहीं किए जाएंगे। अतः पूर्व निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूर्ण करना अत्यंत आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु श्रमिकों की संख्या बढ़ाने तथा मिट्टी ढुलाई के लिए डंपरों की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने फ्लाईओवर मार्ग में आने वाली भूमि, वृक्ष कटान एवं अन्य बाधाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टरों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर उप मेला अधिकारी/एसएलओ आकाश जोशी, प्रोजेक्ट निदेशक एनएचएआई विशाल गोयल, कांट्रेक्टर नरेश मंगला, सालवान सिंह गुलेरिया आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर