बर्बाद फसल का मुआवजा देने को सपा का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला अधिकारी नितिन भदौरिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने कहा कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान के छह दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ितों को अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है।उन्होंने मांग की कि प्रभावित किसानों को तत्काल प्रति एकड़ 50 हजार रुपये और झोपड़ी/टीन-शेड धारकों को 20 हजार की आर्थिक मदद तुरंत प्रदान की जाए। उन्होने कहा कि ओलावृष्टि और फसल को काफी नुकसान हो गया है।इससे किसानोंको आर्थिक रूप से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।प्रतिनिधिमंडल में अरविंद यादव, श्री राम सिंह सागर, मजहर रिजवी और अरविंद दिवाकर मुख्य रूप से मौजूद रहे।





