उत्तराखंड

प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील पर हरिद्वार डीएम आवास से पैदल पहुंचे कलक्ट्रेट कार्यालय

हरिद्वार ।(लोक निर्णय)जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील की पहल पर आज अपने आवास से कलक्ट्रेट कार्यालय पैदल पहुंचे।
उन्होंने प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस मुहिम को सफल बनने में अपना सहयोग करे तथा जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास से कार्यालय नजदीक है उन्हें पैदल ही कार्यालय पहुंचने की अपेक्षा की गई है। आयोजित होने वाली बैठकों का वर्चुअल माध्यम से ही संचालित किया जाएगा आवश्यकता पड़ने पर ही संबंधित अधिकारियों को बैठक में बुलाया जाएगा।जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विद्युत बचत के लिए अनावश्यक विद्युत लाइटों एवं उपकरणों का उपयोग न करने के निर्देश दिए गए तथा कार्यालय एवं कक्ष से बाहर जाने पर सभी अपने कक्षों में लाइट एवं उपकरणों को बंद करके ही बाहर जाए,जिससे कि विद्युत की बचत की जा सके।जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से भी अपील करते हुए कहा कि सभी जनपदवासी प्रधानमंत्री की ईंधन बचाओ मुहिम को सफल बनाने में सहयोग करे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर