ऊधम सिंह नगर

पटेल जयंती पर स्वास्थ्य विभाग ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती – राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, रुद्रपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गोस्वामी के नेतृत्व में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।सीएमओ डॉ. गोस्वामी ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों को एकता के सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। उनका जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से पटेल के आदर्शों पर चलते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर जनपद के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर शपथ के साथ ही स्वच्छता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। सभी चिकित्सा इकाइयों मे सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. हरीश पांडे, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. वी. एस. पाठक, हिमांशु मुश्यूनी, भावना पंत, अमर सिंह,दुर्गेश मर्तोलिया, तौफ़ीक़, जावेद, पूरन, मनोज, गोपाल, उमेश जोशी, प्रदीप प्रजापति सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार