ऊधम सिंह नगर

दस बड़े बकायेदारों की सूची तहसीलों में करें चस्पा

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) सरकारी भूमि अतिक्रमण, धर्मान्तरण, महिला अपराध को लेकर बेहत संजीदा है। इसलिए पुलिस और प्रशासन जनपद में कानून व्यवस्था को बनाने हेतु मुस्तैदी व कड़ाई से कार्य करें।जिससे अपराध की प्रवृति रखने वालों में भय पैदा हो व समाज को सुरक्षित माहौल मिल सकें, यह निर्देश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को नियमित कोर्ट लगाकर लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने, पुराने वादों को प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि बकायेदारों से कड़ाई से राजस्व वसूली की जाय व 10 बड़े बकायेदारों की सूची तहसीलों में लगाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के पुलिस विभाग को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए सक्रियता से कार्य करना सुनिश्चित करें। जनपद में गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिए। उन्होंने न्यायालयों में अभियोजन पक्ष द्वारा पैरवी प्रभावी तरीके से रखने के निर्देश दिए।जिससे पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके। विवेचना में जो कमियां रही हो, उसकी चैक लिस्ट बनाकर अन्य पॉक्सो मामलो में विवेचना किया जाये। उन्होने कहा कि पुलिस व अभियोजन विभाग की कमी के कारण कोई अपराधी कोर्ट से दोषमुक्त न हो इसका ध्यान रखे। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को मजिस्ट्रियल जांच समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अभियोजन व पुलिस आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करे व कही कोई कठिनाई आती है तो व्हाट्सअप ग्रुप साझा कर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने एआरटीओ को ओवर लोड वाहनों व एनएच सर्विस लेन में पार्किंग करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य पदार्थों की नियमित सैम्पलिंग करने के निर्देश दिए।इस मौके पर अधीक्षक क्राईम जितेन्द्र चौधरी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ऋचा सिंह, तुषार सैनी, गौरव पाण्डेय, संयुक्त निदेशक अभियोजन डीएस जंगपांगी, डीजीसी मनोज कुमार तिवारी, बरीत सिंह, एआरटीओ मोहित कोठारी, पूजा नयाल आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार