उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा स्वास्थ्य

जनता के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश


काशीपुर। (लोक निर्णय)प्रदेश सरकार के “जनता की सरकार–जनता के द्वार” अभियान के तहत नगर निगम सभागार में आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में परिवहन मंत्री एवं ऊधम सिंह नगर के जिला प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, सफाई, आवास और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मंत्री बत्रा ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, राज्यमंत्री सीमा चौहान, मुख्य विकास अधिकारी देवेश शाशनी, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार यादव, भाजपा काशीपुर मंडल मीडिया प्रभारी मनोज राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।जनसुनवाई के दौरान लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। कार्यक्रम पूरे समय जनभागीदारी और प्रशासनिक सक्रियता का केंद्र बना रहा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99