किच्छा एसडीएम को कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
किच्छा।(लोक निर्णय) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ गणेश उपाध्याय ने आज समर्थकों संघ उप जिलाधिकारी गौरव पांडे के माध्यम से जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को ज्ञापन सौंपा।उन्होंने किच्छा में चार अंडर पास प्रथम देवरिया से किच्छा शहर, दूसरा किच्छा शहर से दरऊ चौराहा, तीसरा सिरौली से पंन्तपुरा चौराहा एवं चौथा एन एच 74 पुलभट्टा से बरेली की तरफ जाते हुए टी पॉइंट अंडर पास बनाने का सुझाव दिया गया बनाने का सुझाव दिया। इन चार अंडर पास बनाने पर मात्र 10 करोड़ का खर्चा आएगा।अगर इसे अगर फ्लाईओवर 3 किलोमीटर अगर बनता है तो 45 करोड़ खर्चा आएगा। जहां सरकार कोष में रूपयो की बचत होगी वही जो व्यापारी लोग फ्लावर की वजह से अपने व्यापारियों को अपने नुकसान की बात कर रहे थे। उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा ।आम जनमानस के लिए बहुत अच्छा है।ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, हाजी रशीद अहमद जक्कू,महिपाल सिंह बोरा,, जलाल दानिश, सूरजपाल ,राजू कश्यप ,प्रवेश गंगवार, विनोद जोशी, जमील अहमद, मजीद, शहनाज, खालिद इकबाल अहमद, विनोद तिवारी, इकबाल अहमद आदि शामिल थे।





