उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले अफसर निर्माण कार्य करें पूर्ण

हरिद्वार ।आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुगमता के साथ सम्पन्न कराए जाने के लिए जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम संचालित निर्माण कार्यों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व पूर्ण करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अफसरों को निर्देश दिए।उन्होंने आज जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल को निर्देश दिए है कि सिवरेज कार्य हेतु जो भी कार्य निर्माणाधीन है उन कार्यों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व कर लिए जाएं। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जो भी सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है,उसे तत्परता से पूर्ण कर लिया जाए तथा जिन सड़कों पर गड्ढे हो गए है ,उनका पेचवर्क कार्य तत्परता से किया जाएं।उन्होंने कहा कि कोई निर्माण सामग्री एवं मलवा रोड किनारे पर न रहे,जो भी मलवा आदि पड़ा है उससे शीघ्रता से हटाया जाए, जिससे यातायात किसी तरह से बाधित न होने पाए।
जल संस्थान एवं जल निगम को निर्देश दिए है कि पेयजल लाइनों के मरमत कार्य के लिए जो कार्य किए जा रहे है,उन कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करना सुनिश्चित करे।जिलाधिकारी ने नगर निगम,नगर पंचायत,जिला पंचायत ,नगर पालिकाओं एवं खण्ड विकास अधिकारियों ,सड़क मार्ग से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए है कि संबंधित अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में जो भी नालियो एवं कलमठो की सफाई शीघ्रता से शीघ्र कर ली जाए, जिससे कि पानी की निकासी सुचारू रहे एवं जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि यदि किसी भी क्षेत्र में बंद नाली के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी,इसके लिए सभी अधिकारी नालियों की साफ सफाई प्राथमिकता से करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार