उत्तराखंड

एनडीए में चयनित शीतल को जिलाधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

चम्पावत।(लोक निर्णय) जिलाधिकारी मनीष कुमार और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह अधिकारी ने ग्राम बिल्दे (टुनकांडे) पहुंचकर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 157वें कोर्स में चयनित शीतल मेहता को ऐपण और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने शीतल की दादी और उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया।जिलाधिकारी ने एनडीए जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 14वीं रैंक हासिल करने पर शीतल को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शीतल की उपलब्धि उनके परिवार, गांव और पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता से सीमांत क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों, को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।शीतल ने जवाहर नवोदय विद्यालय, चम्पावत से 12वीं की पढ़ाई पूरी की है। उनके पिता श्याम सिंह मेहता वाहन चालक के रूप में कार्य करते हैं और उनकी माता नंदा देवी गृहिणी हैं। उनके भाई रोशन मेहता भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ( आइटीबीपी) में सेवारत हैं। शीतल ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी उपलब्धि पर माता-पिता को गर्व है। उन्होंने घर पहुंचकर उनका और उनके परिवार का सम्मान करने के लिए जिलाधिकारी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर आइपीएस आशू पंत, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय पाण्डेय और ग्रामीणों ने भी शीतल को बधाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि शीतल ने अपनी सफलता से गांव का मान बढ़ाया है। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव में पुस्तकालय और ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने ओपन जिम की मांग पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर