उत्तराखंड कारोबार

ऋण से अमरनाथ ने बदली अपनी आर्थिक स्थिति

चम्पावत ।( लोक निर्णय)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनपद चंपावत में भी लगातार लोगों तक पहुंच रहा है। गोरलचौड़ लाइन, चंपावत निवासी श्री अमरनाथ आर्या ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित PMEGP योजना के अंतर्गत 4 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर अपना सिलाई सेंटर स्थापित किया है।ऋण प्राप्त होने के बाद उन्होंने सिलाई सेंटर के लिए आवश्यक मशीनें एवं उपकरण खरीदे और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपना स्वरोजगार प्रारंभ किया।वर्तमान में अमरनाथ अपना ऋण पूर्णतः चुका चुके हैं और उनका व्यवसाय सुचारू रूप से चल रहा है। सिलाई सेंटर स्थापित होने से उनकी तथा उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।आज वे प्रतिमाह 12-15 हजार रुपये की आमदनी अर्जित कर आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

कारोबार

राष्ट्रपति भवन ऐसे महकेगा तराई के ‘फुलवारी’ समूह के हुनर की खुशबू

लोक निर्णय, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान तराई के फुलवारी समूह के हुनर
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व