आइपीएस एमके मिश्रा बने ऊधम सिंह नगर के एसएसपी
रुद्रपुर।(लोक निर्णय ) आइपीएस मणिकांत मिश्रा ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाए गए।वह देहरादून में पुलिस अधीक्षक अभिसूचना पद पर तैनात थे। मिश्रा पहले भी यूएस नगर के एसएसपी थे।उत्तराखंड में आइपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर सूची बुधवार रात जारी की गई।इनमें आइपीएस एमके मिश्रा को यूएस नगर का एसएसपी बनाया गया है। यूएस नगर के एसएसपी अजय गणपति का सेनानायक एसडीआरएफ पद पर ट्रांसफर हुआ है। आइपीएस अजय गणपति से पहले तेज तर्रार आइपीएस मणिकांत मिश्रा यूएस नगर के एसएसपी थे। मिश्रा के समय यूएस नगर में कई आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए।यहीं नहीं,उनके कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था से अपराधी डरे सहमे हुए थे। नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है।





