उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

स्पीड ब्रोकरों में सुधार को यूकेडी ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कहा कि वार्ड 4 में अनियोजित एवं अव्यवस्थित स्पीड ब्रेकरों के कारण आए दिन हो रहे हादसों की आशंका पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही क्षेत्र में दुर्घटनाओं की बढ़ती संभावना को देखते हुए उचित मानकों के अनुसार स्पीड ब्रेकरों के निर्माण एवं सुधार की मांग की। उन्होंने वार्ड में मुख्य स्थान पर रखे गए कूड़ेदान से फैल रही गंदगी और दुर्गंध के कारण स्थानीय निवासियों को हो रही समस्याओं को भी उठाया गया तथा कूड़ेदान को तत्काल वहां से हटाकर उचित स्थान पर स्थापित करने की मांग की गई।उत्तराखंड क्रांति दल ने नगर आयुक्त से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया।ज्ञापन देने वालों में हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष हरिश जोशी, नगर उपाध्यक्ष जसविंदर पाल सिंह तथा नगर कोषाध्यक्ष हरिश पांडे आदि शामिल थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार