ऊधम सिंह नगर

बीमा कम्पनी को पांच लाख क्षतिपूर्ति का आदेश

बीमा कम्पनी को पांच लाख क्षतिपूर्ति का आदेश

रुद्रपुर। अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रार्थी दर्शन सिंह, रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर द्वारा स्थायी लोक अदालत. ऊधम सिंह नगर में आईसीआईसीआई लोमबार्ड के विरूद्ध मामले के निस्तारण हेतु प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। जिसमें वादी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रार्थी की कार को 20 दिसम्बर, 2023 को वादी का भतीजा विरेन्द्र अजीत एवं रविन्द्र के साथ रूद्रपुर से किच्छा बाजार के लिए जा रहे थे। अपराह्न करीब एक बजे से 01.30 बजे के मध्य जब वह मुमताज गेट, शिमला पिस्तौर के पास पहुंचे तो उनकी कार का बाया टायर फट गया। टायर फटने से कार अनयंत्रित होकर डिवाईडर के दूसरी तरफ चली गयी और सामने से आ रहे ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी। जिसकी सूचना वादी द्वारा तत्काल विपक्षी बीमा कंपनी के कस्टमर केयर नम्बर पर दे दी गयी थी। जिनके निर्देशानुसार प्रार्थी द्वारा क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से विपक्षी द्वारा बताए गए संबंधित के प्रतिष्ठान में दिखाया गया। जिन्होंने कार को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त बताया तथा कार क्लेम फार्म भरकर बीमा कंपनी को भेज दिया गया। जिसके बाद बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोमबार्ड द्वारा ड्राईवर के पास वैध लाईसेंस ना होना व ड्राईवर प्रतिस्थापित करने की बात कहकर क्लेम देने से मना कर दिया गया। वाद की सुनवाई बाद स्थायी लोक अदालत, ऊधम सिंह नगर अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह व सदस्य अब्दुल नसीम एवं सदस्या अर्चना पीयूष पंत की पीठ द्वारा बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोमबार्ड को कार की क्षतिपूर्ति के रूप में 05 लाख रूपये (पांच लाख रूपये) देने का आदेश सुनाया गया है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार